ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, अब तक 13 नक्सली हुए ढेर

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, अब तक 13 नक्सली हुए ढेर

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बालों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ मंगलवार की सुबह से ही जारी है। सुरक्षा बलों ने अब तक 13 नक्सलियों को मार गिराया है, इनमें 11 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन। खबर है की कल सुबह मुठभेड़ के बाद से कोबरा 210 बटालियन व डीआरजी के जवान मुठभेड़ वाले इलाके में मौजूद है।

गौरतलब है कि यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम लेंडा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ आठ घंटे से अधिक समय तक चली।

बीती शाम बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया, “मंगलवार जिला बीजापुर के थाना गंगालूर अंतर्गत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की टीम रवाना की गई थी। कई बार मुठभेड़ हुई, बीती मंगलवार शाम तक कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं”

आज सुबह से जवानों की सर्चिंग और तेज हो गई है। जवानों को उस जंगल में कल मुठभेड़ में घायल व अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की भी खबर है लिहाजा मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button