ताज़ा खबरेंराजनीति

छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग शुरू, विधानसभा चुनावों के लिए आज हो रहा है मतदान

छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग शुरू, विधानसभा चुनावों के लिए आज हो रहा है मतदान

 

मिजोरम और छत्तीसगढ़ में आज यानी मंगलवार को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है। देश के पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान) में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में इसकी शुरुआत मिजोरम और छत्तीसगढ़ से आज हो गयी है। दोनों राज्यों में पहले चरण की वोटिंग हो रही है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के लिए एक बुजुर्ग महिला ने अपना वोट डाला।

मिजोरम चुनाव | आइजोल दक्षिण 1 निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला पहुंची।

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए आज वोटिंग है, वहीं छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण का मतदान होगा, जिसमें 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मिजोरम और छत्तीसगढ़ की सीटों पर मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और वोटर सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि मिजोरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में हो रहे पहले चरण की वोटिंग में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव सहित चार अन्य जिलों के 20 सीटों में राज्य के 40,78,681 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button