खेलताज़ा खबरें

चोट के कारण अगले दो-तीन मैच नहीं खेल पाएंगे भुवनेश्वर कुमार

जहां भारत ने चल रहे क्रिकेट विश्व कप में मैनचेस्टर में रविवार को पाकिस्तान को 89 रनों से हराया, वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट के बाद दो-तीन मैचों के लिए बाहर हो गए हैं.

कप्तान विराट कोहली ने जानकारी दी कि भुवी को थोड़ी परेशानी है और वह दो-तीन मैचों के लिए बाहर रहेंगे.

उन्होंने बताया कि भुवी का एक पैर फिसल गयाथा, जिसके कारण वह दो से तीन मैचों के लिए बाहर हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट के दौरान वह किसी चरण में हमारे साथ वापस आएंगे.

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में जकड़न का सामना करना पड़ा था और वे मैदान से बाहर चले गए थे.

पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर में, भुवनेश्वर चौथी गेंद फेंकने के बाद अपने आगे वाले पैर पर फिसल गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से जाना पड़ा.

ALSO READ: 17 वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू; पीएम मोदी ने कर्तव्य की शपथ लेकर की शुरुआत

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैदान से ले जाये जाने के बाद, उनकी जगह आये विजय शंकर ने न केवल ओवर पूरा किया बल्कि इमाम-उल-हक को पांचवीं गेंद पर लेग आउट कर भारत के लिए एक सफलता भी हासिल की.

भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया और इसके परिणामस्वरूप भारतीय टीम ने विश्व कप में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपने नाबाद रिकॉर्ड को बनाए रखा.

भारत ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक लाजवाब ​​प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने रोहित शर्मा के 24 वें वनडे शतक के कारण बोर्ड पर 336 रन का लक्ष्य रखा.

भारत का अगला मुकाबला 22 जून को अफगानिस्तान से होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button