ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

चुनावों में हार के बाद लौटे तेजस्वी यादव, ट्वीट कर गायब होने के बताया कारण

लोकसभा चुनावों में हार के बाद से ही गायब चल रहे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अपने गायब रहने का कारण बताया. उन्होंने कहा की वे पिछले कुछ हफ्तों से लिगामेंट और एसीएल इंजरी (घुटनों की चोट) का इलाज कराने में व्यस्त थे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा की वे इलाज के दौरान भी राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार नज़र रख रहे थे.

उन्होंने लिखा,”दोस्तों! मैं पिछले कुछ हफ्तों से लिगामेंट और एसीएल इंजरी (घुटनों की चोट) का इलाज कराने में व्यस्त था. हालांकि मैं राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के एक धड़े की मसालेदार कहानियों को देखकर मजा ले रहा हूं.”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,”हम उन लोगों के प्रति जिम्मेदार हैं, जो हमको समाजवादी-पंथनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के विकल्प के रूप में देखते हैं. साथ ही मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम यहां हैं और लड़ाई जारी है. हालिया घटनाक्रम से मुझे अलग तरीके से चीजों का अध्ययन करने, विश्लेषण करने और मूल्यांकन करने में मदद मिली.”

चमकी बुखार के मुद्दे पर आरजेडी ने क्या कदम उठाये है, इसपर अपनी बात रखते हुए उन्होंने लिखा,”चमकी बुखार से अचानक सैकड़ों बच्चों की मौत हो गई. इस दुखद क्षण में आरजेडी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से पीड़ित परिवारों के घर जाने को कहा गया. साथ ही उनसे कहा गया है कि वो बिना किसी फोटोबाजी के पीड़ित परिवारों के लोगों से मिलें. इसके अलावा सांसदों से इस मामले को संसद में उठाने के लिए भी कहा गया है. मेरे प्रिय बिहार! मैं यही हूं.”

ALSO READ: ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर की साझा, लिखा ‘कितना…

बता दें कि शुक्रवार से बिहार के विधानसभा मंडल का मानसून सत्र शुरू हो चुका है, जिसे लेकर सत्तापक्ष ने आरजेडी पर तंज भी कसा था. उत्तर देते हुए राबड़ी देवी ने कहा था कि तेजस्वी काम में लगे हुए हैं और वे जल्द ही लौटेंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button