ताज़ा खबरेंविदेश

चीन के में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, 111 लोगों की मौत

नई दिल्ली: चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात आए भूकंप के तेज झटके ने शहर को हिला कर रख दिया. चीन के गांसू प्रांत और पड़ोसी किनघई प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई.

 

केवल चीन ही नहीं, अफगानिस्तान, म्यांमार, लद्दाख के कारगिल और अंडमान सागर में भी रात से लेकर अब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सभी जगहों पर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आए हैं.

 

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आपदा रोकथाम और राहत के लिए चीन के राष्ट्रीय आयोग और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने स्तर-IV आपदा राहत आपातकाल को सक्रिय कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आपदा के प्रभाव का आकलन करने और स्थानीय राहत कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में एक कार्य दल भेजा गया है.

 

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, सोमवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर इस क्षेत्र में हल्का भूकंप आया और भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था. विशेषज्ञों ने बताया कि हल्के भूकंप से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होता है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि भूकंप से मकान ढहने समेत काफी नुकसान हुआ और लोग खुद को सुरक्षित बचाने के लिए सड़कों पर भाग गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button