ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

चारा घोटाला मामले में लालू को मिली जमानत, अदालत ने पासपोर्ट जमा करने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव को देवघर कोषागार मामले में रांची हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. झारखंड हाई कोर्ट ने मामले में सजा की आधी अवधि को संज्ञान में लेकर लालू यादव की जमानत की अर्जी को स्वीकार कर लिया.

हाईकोर्ट ने लालू यादव को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने लालू को पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है.

लालू यादव की जमानत की अर्जी को लेकर आखिरी सुनवाई पांच जुलाई को हुई थी, जिसमे कोई निष्कर्ष न निकलने पर तारिख को 12 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था.

लालू प्रसाद की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई करते हुए जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया.

ALSO READ: कर्नाटक संकट: सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को बागी विधायकों के इस्तीफे पर यथास्थिति…

एस.एन. मिश्रा की विशेष सीबीआई अदालत ने चाईबासा ट्रेजरी से फर्जीवाड़ा करके 37 करोड़ रुपये निकालने के मामले में 16 लोगों को दोषी ठहराया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा को इसी मामले में 2013 में दोषी ठहराया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button