ताज़ा खबरें

चक्रवात तूफ़ान ‘मोचा’ को लेकर अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, NDRF की टीमें तैनात, पर्यटकों को समुद्र के करीब जाने पर लगाई रोक

चक्रवात तूफ़ान ‘मोचा’ को लेकर अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, NDRF की टीमें तैनात, पर्यटकों को समुद्र के करीब जाने पर लगाई रोक

पश्चिम बंगाल में मोका चक्रवात के लिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए दक्षिण 24-परगना में बक्खाली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा टीम लगातार लोगों को सतर्क रहने और पर्यटकों को समुद्र के करीब जाने से रोक रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ 14 मई 2023 को सुबह 5.30 बजे पर पूर्वोत्तर और आस-पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी पर केंद्रित था। आज दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरने की संभावना है।

एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि सिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं। उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को बताया कि हमने आठ टीमों को तैनात किया है। एनडीआरएफ के 200 बचावकर्मी को ग्राउंड में तैनात किया गया है, वहीं 100 कर्मियों को स्टैंड-बाई के तौर पर रखा गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button