ताज़ा खबरें

चंद्र ग्रहण 2022: आज लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने क्या होता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण 2022: आज लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने क्या होता है चंद्र ग्रहण

16 मई यानी बुद्ध या वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगा। भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट से यह शुरू हो चुका है। वहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरूआत 8 बजकर 59 मिनट से हो चुकी है जो कि 10 बजकर 15 मिनट तक जारी रहेगा। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के ठीक पहले चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा।

जानिए क्या होता है चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है।  जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की छाया से चंद्रमा ढक जाता है। तब चंद्र ग्रहण लगता है।  यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अनुसार, चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्णिमा के दौरान लगता है जो कि छह घंटे तक चल सकता है।

बता दें भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। बल्कि इसे रोम, ब्रुसेल्स, लंदन, पेरिस, हवाना, जोहान्सबर्ग, लागोस, मैड्रिड, मैड्रिड, सैंटियागो, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, ग्वाटेमाला सिटी, रियो डी जनेरियो और शिकागो में देखा जा सकेगा. वहीं आंशिक ग्रहण अंकारा, काहिरा, होनोलूलू, बुडापेस्ट और एथेंस में दिखाई देगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है। इसके बाद 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा। जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा।

.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button