गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने दोनों पर दर्जन भर गोलियां दागकर उनकी हत्या कर दी.
#WATCH उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर #AtikAhmed और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/ajy8AEOH2i
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 15, 2023
यह घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई जब गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को मेडिकल के लिए ले जाया गया था. जानकारी के मुताबिक दोनों गैंगस्टरों से मीडिया द्वारा पूछताछ की जा रही थी कि तभी कुछ अज्ञात लोग वहा आए और उन्होंने दोनों भाईयों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और हमले में दोनों को मौत के घाट उतार दिया. बता दें कि हमला करने वाले तीन आरोपियों ने गोली चलाने के बाद खुद को वहीं सरेंडर कर दिया.
डीसीपी के अनुसार, मामले में फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके आगे कुछ भी बताने से उन्होंने फिलहाल इनकार कर दिया.
गौरतलब है कि अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था। साथ ही हालहि में अतीक के बेटे और शूटर का एंकॉउंटर किया गया था.





