ताज़ा खबरें

गुजरात: सूरत के सचिन पाली इलाके में बड़ा हादसा, 6 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत, राहत अभियान जारी

गुजरात: सूरत के सचिन पाली इलाके में बड़ा हादसा, 6 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत, राहत अभियान जारी

गुजरात के सूरत के सचिन पाली गांव में एक बड़ा हादसा। यहाँ शनिवार को एक छह मंजिला ईमारत गिर गयी जिसके चलते 3 की मौत हो गयी। यह हादसा शनिवार को हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

इस बीच DCP राजेश परमार ने कहा, “एक महिला को बचा लिया गया है और अभी तक 7 शव बरामद किए गए हैं…शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…मलबा हटाने का काम जारी रहेगा…”

फिलहाल इमारत गिरने की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते जर्जर हो चुकी इमारत भरभराकर गिर गई। सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि इमारत गिरने की सूचना के बाद राहत बचाव का काम शुरू कर दिया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव का कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button