ताज़ा खबरें

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि आईसीजी का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से जली हुई हालत में पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया। कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश कनमिया ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button