गाज़ियाबाद : LED टीवी के फटने से घर की दीवार टूटी, युवक की हुई मौत, दो घायल, दोस्त के घर टीवी देखने गया था युवक

गाज़ियाबाद : LED टीवी के फटने से घर की दीवार टूटी, युवक की हुई मौत, दो घायल, दोस्त के घर टीवी देखने गया था युवक
यूपी में गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके से मंगलवार को एक घर में लगी LED टीवी के फटने का मामला सामने आ रहा है। इस दौरान टीवी में धमाके से एक युवक की मौत भी हो गयी। युवक की पहचान ओमेंद्र के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक वह अपने एक दोस्त के घर टीवी देखने गया था। इस धमाके में मृतक युवक का दोस्त और उसकी मां जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि एक दीवार पूरी तरह से टूट गई।
🔲 गाज़ियाबाद : LED टीवी के फटने से घर की दीवार टूटी, युवक की हुई मौत, दो घायल, दोस्त के घर टीवी देखने गया था युवक#Ghaziabad #LED pic.twitter.com/C4MGXVv5YJ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 6, 2022
बता दें कि गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के हर्ष विहार सेकेंड में LED टीवी में ब्लास्ट की यह घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां के निवासी निरंजन का 16 साल का बेटा ‘करण’ अपने दोस्त के साथ घर लौटा था। दोनों घर में एलईडी टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे। इस दौरान करण की मां ओमवती भी वहां पहुंच गईं। इसी बीच अचानक एलईडी टीवी में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे वहां मौजूद तीनों लोग घायल हो गए और घर की दिवार घायल हो गयी।





