गाजियाबाद में पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से था परेशान

गाजियाबाद में पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से था परेशान
गाजियाबाद जिले से एक सिपाही की खुदख़ुशी की खबर सामने आ रही है। यहाँ थाना मुरादनगर क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय में स्थित ईवीएम की सुरक्षा में तैनात 2018 बैच के एक सिपाही ने अपने ही सरकारी असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले सिपाही ने एक वीडियो भी बनाया था, इस वीडियो में वह अपनी एक महिला मित्र द्वारा ब्लैकमेल किए जाने को लेकर जानकारी देते हुए नज़र आ रहे हैं।
Suicide से पहले इस सिपाही ने अपनी ये वीडियो जारी की ……
“मुझे एक लड़की पिछले दो साल से ब्लैकमेल कर रही है। मैं उसको लाखों दे चुका हूं लेकिन फिर भी मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है…!!”
बेहद दुखद …..!!#Muharram2024 #Encounter #Iran #Iraq#Encounter… pic.twitter.com/rapJ4eJolo
— Firdaus Fiza (@fizaiq) July 17, 2024
मृतका सिपाही की पहचान पम्मी के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सिपाही ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमे वह महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होने की बात कह रहा है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
रात करीब आठ बजे सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दी। दूसरे सिपाही ने लहूलुहान पम्मी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कमिश्रर अजय मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि सिपाही पम्मी ने सरकारी शस्त्र से गोली मारकर आत्महत्या की है। सिपाही ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कह रहा है कि उसके गांव की एक युवती उसे दो साल से ब्लैकमेल कर रही है। मामले में युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।





