गरीबो के लिए मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, साल 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज

गरीबो के लिए मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, साल 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज
केंद्र की NDA सरकार ने बुधवार को गरीबो के लिए बड़ा फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट ने गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना को दिसंबर 2028 तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद मिलेगी, खासकर ऐसे परिवारों के लिए जो रोजमर्रा के भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मोदी सरकार ने बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को कई योजनाओं को हरी झंडी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने पर मुहर लगा दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी कम हो जाएगी, कुल वित्तीय प्रभाव 17,082 करोड़ रुपये होगा और 100% वित्त पोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने अनाज प्रदान किया जाएगा। यह अनाज विभिन्न प्रकार के अनाज, जैसे गेहूं और चावल, शामिल होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उचित मात्रा में खाद्य सामग्री मिल सके।






wachstumshormone hgh kaufen