क्या मोदी और इमरान खान ने साथ में किया भोजन; यह है सच
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
तस्वीर के साथ लिखा हुआ है,”हरी टोपी वाला मौलाना कुछ जाना पहचाना सा लग रहा है“.
यह रिपोर्ट दर्ज करने के समय तक इस पोस्ट को फेसबुक पर 3000 लोगों द्वारा साझा किया जा चुका था.
ALSO READ: दीपिका और रणवीर नहीं कर रहे इस पार्टी का प्रचार, जानिए सच !
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की तथ्य-जांचकर्ताओं की टीम ने वायरल तस्वीर की जाँच की और पाया कि यह तस्वीर नकली है.
हमने तस्वीर की एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की तो हमें वास्तविक तस्वीर भी मिली, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी है ही नहीं.

उपरोक्त तस्वीर में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक महिला के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं और फोटो में कहीं भी प्रधानमंत्री मोदी नज़र नहीं आ रहे.

उपरोक्त नकली बनाम असली, दोनों ही तस्वीरों की बारीकियों को नज़दीक से देखने पर, यह बहुत स्पष्ट हो जाता है कि फोटोशॉप का उपयोग करके पीएम मोदी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गयी है.
हमने इसकी जाँच कैसे की:
न्यूज़मोबाइल के झुज़ारू रिपोर्टर हर तथ्य की अच्छी तरह खोज करते हैं. पहले हम गूगल रिवर्स सर्च और कुछ सच मापने के टूलस का उपयोग करते हैं और फिर हमारे खोजी रिपोर्टर उनकी सच्चाई बाहर लाते हैं.
आप सच जानना चाहते हैं तो हमें लिंक भेजे editor@newsmobile.in या हमारी fact check हेल्प्लायन पर WhatsApp करें

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 88268 00707

Error: Contact form not found.






xn88 app có tính năng “lịch sử quay” – bạn có thể xem lại các vòng spin trước để phân tích và lên chiến lược hiệu quả. TONY03-23O