ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना पर ‘साउथ एशियन जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन’ की मीडिया को सलाह- नए स्‍ट्रेन के लिए ‘इंडिया वैरियंट’ शब्‍द का न करे इस्तेमाल

साउथ एशियन जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन (SAJA) ने मीडिया संस्‍थानों से कोरोना के नए स्‍ट्रेन के बारे में ‘रिपोर्ट करने’ या ‘किसी को बताने’ के वक्‍त सावधानी बरतने के लिए कहा है। उसने सुझाव दिया है कि इसके लिए ‘इंडिया वैरियंट’ या ‘इंडियन वैरियंट’ शब्‍द का इस्‍तेमाल न किया जाए। इस शब्द का इस्तेमाल करने से लगता है कि कोरोना के इस नए किस्‍म की उत्‍पत्ति भारत में हुई है।

दक्षिण एशियाई पत्रकार संघ का न्यूज ऑर्गेनाइजेशन से कहना है कि जब भी भारत में उत्पन्न कोरोना के नए वेरिएंट से जुड़ा समाचार प्रकाशित किया जाए तो, उसमें ‘भारतीय वेरिएंट’ जैसे शब्दों का उल्लेख न हो।

क्यों दी गयी ऐसी सलाह।

पत्रकार संघ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 2015 में जारी बेस्ट प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए ही भारत का जिक्र न करने की सलाह दी है। बता दे WHO ने चेतावनी देते हुए कहा था कि वायरस, बीमारियां या उनके वेरिएंट जिस देश में उत्पन्न हुए हैं, उनके नाम का उल्लेख करने से वहां के लोगों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़े : देश में पहली बार 24 घंटे में 4,187 लोगों की मौत; लगातार तीसरे दिन कोरोना के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज, तमिलनाडु में लॉकडाउन घोषित

बिमारियों को देश के नाम से जोड़ने की बन गयी है परंपरा – WHO

WHO ने आगे कहा था कि संबंधित देशों का उल्लेख वहां के निवासियों को कलंकित करने यानी बदनाम करने जैसा है। SAJA ने अपने बयान में कहा है कि पिछले कुछ समय से बीमारियों को देश या समुदाय से जोड़ने की परंपरा बन गई है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। सबसे ताजा उदाहरण कोरोना का ही है। इसे ‘चीनी वायरस’ या ‘वुहान वायरस’ जैसे नामों से पुकारा जाता है, जिससे वहां के लोगों के प्रति नफरत बढ़ती है।

बता दे कि भारत में कहर बरपा रहे कोरोना के ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट B.1.617.2 को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इसी म्युटेंट ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर को इतना घातक कर दिया है कि अब ये यह बुजुर्गों के अलावा युवाओं में भी फैल रहा है। इसीलिए भी SAJA ने पत्रकारों को भारत में कोरोना महामारी की रिपोर्ट के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button