ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, नीट-पीजी परीक्षा 4 महीने टली, मेडिकल स्टूडेंट्स की लगेगी कोरोना ड्यूटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 से निपटने के लिए चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने संबंधी अहम फैसलों को अंतिम रूप दिया है। पीएमओ की ओर जारी बयान में कहा गया है कि नीट-पीजी को कम से कम चार महीने के लिए स्थगित किया गया है, जिससे कोविड-19 ड्यूटी के लिए बड़ी संख्या में योग्य चिकित्सक उपलब्ध होंगे। बैठक में कई फैसले लिए गए है जिनमें ये सारे एहम है।

  • बैठक में फैसला किया गया है कि NEET-PG के एग्जाम कम से कम चार महीने आगे बढ़ाए जाएंगे।
  • इन्हें 31 अगस्त से पहले नहीं कराया जाएगा।
  • इतना ही नहीं एग्जाम की ऐलान के बाद स्टूडेंट्स को तैयारियों के लिए कम से कम एक महीने का समय मिलेगा।
  • इससे बड़ी संख्या में क्वालिफाई डॉक्टर्स कोरोना ड्यूटी में उपलब्ध होंगे।
  • यह भी फैसला किया गया कि मेडिकल इंटर्न को कोविड ड्यूटी के दौरान लगाया जाएगा। ये फैकल्टी के सुपरविजन में रहेंगे।
  • एमबीबीएस अंतिम साल के छात्रों की सेवाओं का इस्तेमाल फोन पर परामर्श और हल्के कोरोना के लक्षण वाले मामलों की निगरानी के बाद सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
  • इससे कोरोना ड्यूटी में लगे मौजूदा डॉक्टरों पर काम के बोझ को कम किया जा सकेगा।
  • फाइनल ईयर पीजी स्टूडेंट्स की सेवाओं का इस्तेमाल तब तक किया जा सकता है जब तक कि पीजी स्टूडेंट्स के नए बैच जुड़ नहीं जाते।
  • BSc/GNM नर्सों का इस्तेमाल वरिष्ठ डॉक्टरों और नर्सों के सुपरविजन में फुल टाइम कोरोना नर्सिंग में किया जा सकता है।
  • इतना ही नहीं जो लोग कोरोना के दौरान 100 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें आने वाले समय में सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जिन मेडिकल स्टूडेंट्स को ड्यूटी पर लगाया जाएगा, उनका प्रॉपर तरीके से वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना में लगे हेल्थ वर्कर्स की तरह वे भी केंद्र की बीमा स्कीम में कवर होंगे।
  • ऐसे सभी प्रोफेशनल जो कोरोना के खिलाफ 100 दिन की ड्यूटी के लिए तैयार होंगे, और इसे पूरा करेंगे, उन्हें भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री का प्रतिष्ठित कोरोना राष्ट्रीय सेवा सम्मान भी दिया जाएगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button