कैलिफोर्निया में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी, शूटिंग में हमलावर समेत चार लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार फूड फैस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग में हमलावर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार हमलावर ने भीड़ में गोलीबारी शुरू कर दी, जिस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुबह हुई इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘कानूनी एजेंसिया कैलिफोर्निया के गिलरॉय में हुई गोलीबारी की घटना पर नजर बनाए हुए हैं. अभी तक शूटर पकड़ा नहीं गया है. सावधान और सुरक्षित रहें!’
Law Enforcement is at the scene of shootings in Gilroy, California. Reports are that shooter has not yet been apprehended. Be careful and safe!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 29, 2019
बता दें कि ट्रम्प का यह ट्वीट हमलावर के मारे जाने से पहले सामने आया था.
2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल सीनेटर कमला हैरिस ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘गिलरॉय में मौके पर पहुंचे पहले दल (फसर्ट रिस्पॉन्स) की शुक्रगुजार हूं और ऐसी संवेदनहीन हिंसा में घायल हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.’
Simply horrific. I'm grateful to the first responders who are on the scene in Gilroy, and my thoughts are with that community tonight. Our country has a gun violence epidemic that we cannot tolerate. https://t.co/WqWNxGAQnA
— Kamala Harris (@KamalaHarris) July 29, 2019
ALSO READ: डिस्कवरी के मशहूर शो ‘Man Vs Wild’ में नजर आएंगे पीएम मोदी, 12 अगस्त…
रिपोर्ट के अनुसार ये देश के सबसे बड़े फूड फैस्टिवल में से एक था. इसका आयोजन सैन जोस के दक्षिण-पूर्व से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर आयोजित किया जाता है.
यह पहला मौका नहीं है कि जब अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटना सामने आई है. पिछले महीने ही वर्जीनिया बीच शहर में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 12 लोगों की जान चले गई थी.






hgh kaufen
References:
iotpractitioner.com
Casino slot365 app cũng chính là điểm đến không thể bỏ lỡ cho những ai có niềm đam mê đặc biệt với các sòng bạc online. Thương hiệu cung cấp đầy đủ tựa game đẳng cấp mang đậm phong cách Châu Âu gồm cả Baccarat, Dragon Tiger, Xì Dách, Tài Xỉu,… Đảm bảo không thành viên nào sẽ cảm thấy nhàm chán khi tham gia giải trí, chắc chắn chúng tôi sẽ khiến bạn có giây phút cá cược đầy hứng khởi không thể quên. TONY03-23O