ताज़ा खबरें

केरल: ‘टीवी पर न दिखाए द केरल स्टोरी’ CM पिनाराई विजयन ने की अपील

केरल: ‘टीवी पर न दिखाए द केरल स्टोरी’ CM पिनाराई विजयन ने की अपील

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को दूरदर्शन चैनल पर एक्ट्रेस ‘अदा शर्मा’ की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के टेलीकास्ट करने के फैसले की निंदा की। उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने को कहा है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट करते हुए लिखा: “दूरदर्शन द्वारा ध्रुवीकरण को बढ़ावा करने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को प्रसारित करने का निर्णय बेहद निंदनीय है… राष्ट्रीय समाचार प्रसारक को भाजपा-आरएसएस की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करनी चाहिए। जो केवल आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना चाहते हैं। केरल नफरत फैलाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का दृढ़ता से विरोध करता रहेगा।

 

गौरतलब है कि सीपीआई (एम) के राज्य सचिवालय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विवादास्पद फिल्म को प्रदर्शित करने का फैसला किया क्योंकि आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि BJP अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है क्योंकि भगवा पार्टी केरल के समाज में पैठ बनाने में असमर्थ थी। सीपीआई (एम) ने कहा- यह केरल को चुनौती देने जैसा है। जब यह रिलीज हुई थी तो केरल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था। सेंसर बोर्ड ने खुद ही फिल्म से 10 सीन हटा दिए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button