किसानों ने पंजाब बंद का किया था ऐलान, दिखने लगा असर, रेलवे ट्रैक पर लगाया जमावड़ा
किसानों ने पंजाब बंद का किया था ऐलान, दिखने लगा असर, रेलवे ट्रैक पर लगाया जमावड़ा
पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब बंद का ऐलान किया था। किसान पिछले कई हफ़्तों से प्रदर्शन कर रहे है। किसान फसलों की MSP पर गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। बता दें कि किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिया है वहीं अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी है जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंंदर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की जायज मांगें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करनी चाहिए। एसजीपीसी कार्यालय व उसके संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि खनौरी में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने रिटायर्ड एडीजीपी जसकरण सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डल्लेवालों के मेडिकल टेस्ट करने के लिए डॉक्टरों की टीम भी पहुंची।
इस बारे में रिटायर्ड एडीजीपी ने कहा कि वह तो मेडिकल टीम के साथ इसलिए जा रहे हैं ताकि डल्लेवाल के टेस्ट सैंपल लेने में कोई दिक्कत ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए मनाया जा रहा है और इस संबंध में प्रयास जारी हैं।
इसके साथ ही पंजाब बंद के दौरान पठानकोट में बरात को भी किसानों ने रोक दिया। इस दौरान दूल्हा भी किसानों के हक में धरने में कुछ देर के लिए शामिल हुआ। पठानकोट और जेएंडके को जोड़ने वाला कथलोर पुल पर किसानों ने धरना लगाया है। किसानों ने यहां सभी वाहनों को रोक दिया है। जम्मू जाने आने वाले वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।





