ताज़ा खबरें

किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का वीडियो संदेश

पटना: अपने सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब बिल्कुल ठीक हैं. इस बात की जानकारी सिंगापुर के अस्पताल से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक वीडियो संदेश के जरिए दी है.

 

दरअसल दरअसल लालू प्रसाद यादव की बेटी राज्यसभा सांसद मिसा भारती ने एक ट्वीट किया जिसमें लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो संदेश है. इस वीडियो में लालू यादव ने कहा है कि आप सभी लोगों के दुआ और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. करीब 11 सेकेंड के इस वीडियो में लालू यादव दो-दो बार कह रहे हैं कि वो अब अच्छा फील कर रहे हैं.

हीं इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को पिता लालू यादव की सेहत को लेकर एक ट्वीट भी किया था. इस ट्वीट में उन्होंने जानकारी दी थी कि लालू प्रसाद का ऑपरेशन सफल रहा है. ऑपरेशन सफल होने के बाद लालू प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button