ताज़ा खबरें

कश्मीर में आतंकियों ने हिन्दू महिला शिक्षक को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

कश्मीर में आतंकियों ने हिन्दू महिला शिक्षक को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

 

कश्मीर के कुलगाम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक आतंकियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत की है। आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है  कि 1990 में हुए पलायन के बाद उसे पीएम इम्लॉयमेंट पैकेज के तहत फिर से कश्मीर में बुलाकर नौकरी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने स्कूल में घुसकर पहले शिक्षिका से उसका नाम पूछा और फिर उसे एके-47 से गोली मार दी।

वारदात के बाद इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। वहीं कुलगाम जिले के अस्पताल में भी लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। इसे देखते हुए यहां पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। इस महीने पीएम स्पेशल इम्पलॉयमेंट पैकेज पर भर्ती हुए किसी कर्मचारी की हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले आतंकियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में राहुल भट नाम के एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी। इसी महीने 12 मई को आतंकियों ने बडगाम की चाडूरा तहसील में राहुल भट को गोली मार दी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button