ताज़ा खबरेंभारत

कश्मीर: पाबंदी हटाने से सुप्रीम कोर्ट की मनाही, कहा स्थिति संवेदनशील, सरकार को मिलना चाहिए समय

जम्‍मू एवं कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद 370 को अप्रभावी बनाने के बाद से ही घाटी में लगायी गयी धारा 144 को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई.

तहसीन पूनावाला द्वारा धारा 144 को हटाने को लेकर दायर की गयी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में हस्‍तक्षेप नहीं करेगा.

कोर्ट ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले में पर्याप्‍त समय दिया है और वह अब दो सप्‍ताह बाद ही मामले की सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने बेहद गलत ढंग से याचिका दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी को नहीं पता कि कश्मीर क्या हो रहा है. सरकार पर विश्वास करना होगा. यह मामला बेहद संवेदनशील है.

ALSO READ: न्यूज़मोबाइल दोपहर समाचार: ख़बरें अब तक

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि ये कब तक चलेगा. इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जैसी ही स्थिति सामान्य होगी, व्यवस्था भी सामान्य हो जाएगी. हम कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम असुविधा हो. 1999 से हिंसा के कारण 44000 लोग मारे गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं ? इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि हम रोज समीक्षा कर रहे हैं. सुधार आ रहा है. उम्मीद है कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे.

तहसीन पूनावाला ने यह याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि 5 अगस्‍त को इस फैसले के ऐलान से ठीक एक दिन पहले जम्‍मू-कश्‍मीर में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया और कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया.

उन्‍होंने कश्‍मीर से पाबंदी हटाने और नजरबंद नेताओं की रिहाई के लिए आदेश देने का अनुरोध किया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button