ताज़ा खबरें

ओड़िशा: मोहन चरण माझी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता  

ओड़िशा: मोहन चरण माझी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता  

 

ओडिशा में भाजपा के विधायक दल के नेता मोहन चरण माझी को चुना गया है। जिसके बाद मोहन चरण माझी राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने केंद्र में अपनी सत्ता कायम करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में अपने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। बीते कई दिनों से ओड़िशा में राज्य के मुखिया को लेकर अटकलें चल रही थी। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी ने ओड़िशा में अपने विधायक दल के नेता व राज्य के मुखिया का ऐलान कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल यानी 12 जून को जनता मैदान में ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण करेंगे। पहले मुख्यमंत्री की दौड़ में भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल, सुरेश पुजारी, बैजयंत पंडा के नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब नाम फाइन हो चुका है। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि पहली बार ओडिशा में अपने बलबूते पर भाजपा ने जीत हासिल की है। बीजेपी को विधानसभा में 147 में से 78 सीटों मिलीं और इसके बाद भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाने के प्रधानमंत्री की घोषणा सही साबित कर दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button