ताज़ा खबरेंविदेश

“ऐतिहासिक” अमेरिकी राजकीय यात्रा के बाद मिस्र के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

वाशिंगटन डीसी: वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में अपनी “ऐतिहासिक” अमेरिकी चार दिवसीय राजकीय यात्रा का समापन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के लिए रवाना हो गए. यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है.

गौरतलब है पीएम मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे.

 

अपनी “ऐतिहासिक” अमेरिकी चार दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने तथा कारोबार एवं आर्थिक सहयोग के नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था.

 

प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों और मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया यूनिट’ के साथ भी संवाद करेंगे, जिसका गठन मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा से लौटने के बाद मार्च में किया था. इस यूनिट में कई उच्च स्तरीय मंत्री शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button