खेलताज़ा खबरें

एशिया कप के लिए इंडिया टीम की घोषणा, तिलक वर्मा, शुभमन गिल समेत इन खिलाडियों को मिली एंट्री

एशिया कप के लिए इंडिया टीम की घोषणा, तिलक वर्मा, शुभमन गिल समेत इन खिलाडियों को मिली एंट्री

 

एशिया कप 2023 आने वाली 30 अगस्त को खेला जाएगा। इस बीच BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम का घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने 2023 एशिया कप के लिए अभी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। आज यानी सोमवार को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान किया है।

 

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 17 खिलाड़ियों की भारतीय टीम का ऐलान किया। भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (वीसी), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी , एमडी सिराज, पी कृष्णा और संजू सैमसन को जगह मिली है।   

बताया जा रहा है कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी होना एक बड़ी खबर है। वहीं तिलक वर्मा के रूप में एक्स फैक्टर को टीम में शामिल किया गया है। भारत ने अपने स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह समेत चार तेज गेंदबाज चुने हैं। वहीं हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर तेज बॉलिंग ऑलराउंडर होंगे। संजू सैमसन को बतौर बैकअप चुना गया है। वहीं टूर्नामेंट में भारत कुल तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगा। कुलदीप यादव के साथ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को मौका मिला है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button