ताज़ा खबरेंराजनीति

एटा में 8 बार वोट डालने वाला युवक गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने पूरी पोलिंग टीम को किया सस्पेंड

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के बीच एक खबर सामने आई है जिसमें 13 मई को एटा में हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक द्वारा 8 बार वोट डाला गया था. युवक ने खुद इस वीडियो को बनाया था. जिसके बाद आज पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है.

 

नवदीप रिनवा, CEO UP ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए ट्विट कर लिखा, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान खिरिया पमारान गांव के निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई है. एटा जिले के नयागांव थाने में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 171-एफ और 419, आरपी एक्ट 951 की धारा 128, 132 और 136 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

  • ⁠मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
  • संबंधित मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग को पुनर्मतदान की सिफारिश की गई है.
  • यूपी के बाकी चरणों के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान के संबंध में प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

बता दें कि इस मामले को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना का वीडियो पोस्ट कर उठाया था. उन्होंने लिखा, “अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है.”

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक 8 बार वोटिंग करता है. वह बार-बार पोलिंग बूथ पर आता है और हर बार बीजेपी के प्रत्याशी के लिए ईवीएम का बटन दबाकर वोट करता है. इसमें हर बार वीवीपैट से वोटिंग की पर्ची भी दिखाई देती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button