ताज़ा खबरें

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घर पर चला ‘बाबा का बुलडोज़र’, माफिया अतीक के करीबी ‘जफ़र’ का तोड़ा घर 

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घर पर चला ‘बाबा का बुलडोज़र’, माफिया अतीक के करीबी ‘जफ़र’ का तोड़ा घर 

 

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ यूपी पुलिस सख्त रुख अपना रही है। अभी हाल ही में हत्याकांड में शामिल क्रेटा गाड़ी का ड्राइवर अरबाज का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। इसी कड़ी में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने आज यानी बुधवार को एक और एक्शन लिया है। यहाँ उमेश पाल की हत्या में फरार बदमाश और माफिया अतीक का करीबी बताए जाने वाले जफ़र का आवास तोड़ दिया है।

बता दें कि जफर के घर को गिराने से पहले जब उसे खाली करवाया जा रहा था, तो राइफल भी मिली थी। एक तलवार जैसी धारदार चीज भी निकाली गई। सफेद रंग की जफर की कोठी को आज धीरे-धीरे तोड़ा गया। पहले गेट को गिराया गया, फिर चारदीवारी ध्वस्त कर दी गई। पोर्च को तोड़ने के बाद मुख्य दीवारें तोड़ी गईं। 200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने इस आलीशान मकान को तोड़ने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।

कौन है जफ़र अहमद  

जफर अहमद अतीक अहमद के सबसे अहम करीबियों में से एक बताया जाता है। उसे माफिया अतीक अहमद का राइटहैंड माना जाता है। जफर अहमद के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि जफर की इसी सफेद कोठी में उमेश पाल के हत्यारे रुके थे और उसकी के घर पर ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई थी। बताते चले कि प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button