ताज़ा खबरें

उमेश पाल हत्याकांड में बुलडोज़र कार्रवाई जारी, माफिया अतीक अहमद के करीबी के घर चला बुलडोज़र

उमेश पाल हत्याकांड में बुलडोज़र कार्रवाई जारी, माफिया अतीक अहमद के करीबी के घर चला बुलडोज़र

 

प्रयागराज में हुए उमेश पाल की हत्याकांड के बाद यूपी प्रशासन की दबिश जारी है। आज शुक्रवार को यूपी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के एक और करीबी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई अतीक अहमद के करीबी माशूकउद्दीन के घर पर हुई। बता दें कि माशूकउद्दीन पर प्रयागराज के धूमनगंज, पुरामुफ्ती और कर्नलगंज थाने में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गुंडा एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट डकैती समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इस दो मंजिला इमारत को गिराना शुरु किया। करीब ढाई सौ वर्ग मीटर में बना यह मकान मशकुद्दीन की बेटी तौहीद फात्मा के नाम पर है।

शुक्रवार को कौशांबी में अतीक अहमद गैंग के शूटर अब्दुल कवि के घर को ढहाया जा रहा है। अब्दुल कवि, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के बाद पिछले 18 सालों से फरार है। आज पीडीए की टीम मंदर मोड़ के पास उसका घर ढहाने पहुंची।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button