चुनाव 2022ताज़ा खबरें

उपचुनाव में नवनिर्वाचित मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने संसद में ली शपथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई शपथ

उपचुनाव में नवनिर्वाचित मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने संसद में ली शपथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई शपथ

 

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव को भारी मतों से जीत मिली है। मैनपुरी सांसद चुने जाने के बाद आज यानी सोमवार को सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ दिलाई । मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, यादव परिवार की एक मात्र लोकसभा में सांसद होंगी।

इससे पहले मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार रहीं डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी. तब उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को करीब 2.88 लाख वोटों से हराया था. इस दौरान उन्होंने जसवंतनगर से शिवपाल यादव और 2019 में लोकसभा चुनाव में नेताजी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. नेताजी ने करीब 94 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. वहीं शिवपाल यादव के जसवंत नगर से उन्होंने 1.06 लाख की लीड़ ली. जबकि शिवपाल यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में करीब 96 हजार के अंतर से चुनाव जीता था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button