ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश : छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में कथित रूप से छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय एक लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली। इस घटना के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। इधर इस घटना पर हमीरपुर (Hamirpur) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 15 साल की एक लड़की ने अपने घर में खुद पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

फ़ोन कॉल से पुलिस पहुंची घटनास्थल पर।

इस पूरी घटना पर एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर लड़की के परिजनों द्वारा एक 16 साल के लड़के की पिटाई किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय लड़की के परिजनों ने लड़के पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने की बात बताई थी, लेकिन तहरीर देने से मना कर दिया था यानी पीड़ित परिवार ने उस समय शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़े : पूरी रात पूछताछ के बाद NCB ने एजाज खान को किया गिरफ्तार, उनके बटाटा गैंग से जुड़े होने का शक

बार-बार की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने खुद को लगाईं आग।

हालांकि, लड़की के परिवार ने बाद में आरोप लगाया कि लड़का अक्सर लड़की को छेड़ता था और परेशान करता था और सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया था। लड़की इस छेड़खानी से परेशान हो चुकी थी, जिसके कारण उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाला और मंगलवार सुबह आग में झुलस गई।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button