उत्तर प्रदेश: माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबियों के घर चला ‘बाबा का बुलडोज़र’

उत्तर प्रदेश: माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबियों के घर चला ‘बाबा का बुलडोज़र’
आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ उत्तर प्रदेश के बांदा में माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबियों पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी रफीकुस्समद और इफ्तिखार के घर पुलिस की टीम पहुंची। बांदा शहर के खाई पर मोहल्ले में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार इफ्तेखार के घर बाबा का बुलडोजर चला।
🔲 उत्तर प्रदेश: बांदा में मुख्तार अंसारी के साथी रफीकुस्समद और इफ्तिखार अहमद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।#UttarPradesh #banda pic.twitter.com/m6pnbWZR9O
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 7, 2023
इस दौरान मोहल्लावासियों में हड़कंप रहा। पुलिस विभाग ने सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर शहर निवासी दो लोगों के घरों का अवैध निर्माण ढहाने संबंधी प्रेस नोट जारी किया था। इसमें दोनों पर मुख्तार अंसारी का सहयोग करने और संरक्षण देने का दावा किया गया। सुबह 10 बजे शहर के बाबूलाल चौराह स्थित पुलिस चौकी पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, तहसील सदर एसडीएम सुरभि शर्मा, सीओ गवेंद्र पाल, कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला और कई थानों की पुलिस जुटी।
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट जेल में मऊ विधायक अब्बास अंसारी को मदद देने, उसकी पत्नी निखत और चालक के पकड़े जाने के बाद एसटीएफ और पुलिस की स्पेशल टीम जांच कर रही है। इसी के तहत कुछ दिन पहले ठेकेदार रफीकुस्समद के घर में छापेमारी हुई थी। जब पुलिस को ठेकेदार नहीं मिला, तो पुलिस ने उसकी पत्नी और बेटे को उठा लिया गया था। उनसे स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पुलिस उसके दोस्तों 4 पार्टनर के घर भी पुलिस पहुंची थी। इसके बाद 6 लोगों को आमद दर्ज कराकर छोड़ा गया।





