ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ के दौरे पर, जनसभा के संबोधन में कहा “आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है”

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ के दौरे पर, जनसभा के संबोधन में कहा “आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार (10 मार्च ) को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा के संबोधन में कहा कि “आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं।”

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।”

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले कई दिनों से मेरे समय की मर्यादा के कारण मैं एक ही स्थान से देश के अनेकों प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कर रहा हूं। जब लोग सुनते हैं कि देश में एक साथ इतने हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, IIM, AIIMS लोग अचरज हो जाते हैं….लोग कहते हैं कि ये चुनाव का मौसम है, चुनाव के मौसम में पहले क्या होता था? पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए घोषणाएं कर देते थे, कभी-कभी इनकी हिम्मत इतनी होती थी की सदन में भी रेलवे की घोषणाएं घोषित कर देते थे।”

पीएम मोदी ने जनसभा का संबोधन में कहा कि “2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।”

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में संबोधन में कहा कि “आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास… जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8% की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button