ताज़ा खबरें
उत्तर प्रदेश: गोंडा रेल हादसे के बाद से कई ट्रेनों के बदले गए रूट, कई ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश: गोंडा रेल हादसे के बाद से कई ट्रेनों के बदले गए रूट, कई ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन के साथ हुए हादसे के बाद से करीब 11 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं वहीं दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 5094 (गोंडा से गोरखपुर) और ट्रेन संख्या 5031 (गोरखपुर से गोंडा) को रद्द किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। यहाँ चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल इस हादसे में करीब 2 लोगों की मौत की सूचना हैं, जबकि 26 घायल बताए जा रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर हुए इस हादसे इस रूट से जाने वाली गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सूचना जारी की है।
इन रेल गाड़ियों का परिवर्तित किया गया मार्ग
- ट्रेन नं. 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या धाम – बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 15653 गुवाहाटी – जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या धाम – बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्स परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट– बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट– बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 19038 अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 13019 बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
- ट्रेन नं. 14673 शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित माघ वाया मनकपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी।





