ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन, पांच बोग‍ियां हुई डिरेल, राहत अभियान जारी

उत्तर प्रदेश: गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन, पांच बोग‍ियां हुई डिरेल, राहत अभियान जारी

 

उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर सेक्शन में गुरुवार को एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोग‍ियां पटरी से उतर गयी है। अभी तक इस हादसे में तीन लोगों के मौत की सूचना मिली वहीं कई लोग घायल हो गए हैं, ऐसे में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे CPRO पंकज सिंह ने बताया, “…रेलवे की मेडिकल वैन ARME साइट पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का कार्य हमने शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है… रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह 14:37 बजे की घटना है। जहां तक हमें जानकारी है 4 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, डॉक्टर, बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। कुछ ट्रेनों का डायवर्जन किया जा रहा है, इसकी सूचना कुछ देर में दी जाएगी।” 

उन्होंने कहा कि , “बचाव अभियान जारी है, मेडिकल वैन, डॉक्टर मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 6 लोगों को मामुली चोटें आई है, 1 व्यक्ति को गंभीर चोट आई है… जो भी यात्री ट्रेन में हैं उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा… अभी हमारा पूरा ध्यान बचाव कार्य में है… हमने दो ट्रेन डायवर्ट की हैं…”

15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

हेल्‍पलाइन नंबर किए गए जारी – 

  • गोंडा- 8957400465
  • डिब्रूगढ़- 9957555960
  • त‍िनसुक‍िया- 9957555959
  • लखनऊ- 8957409292

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button