इजरायल ने लेबनान में किए हवाई हमले, मारा गया हिजबुल्लाह का मीडिया चीफ

इजरायल ने लेबनान में किए हवाई हमले, मारा गया हिजबुल्लाह का मीडिया चीफ
इजराइल ने एक बार फिर लेबनान पर अपना शिंकजा कसा है। इजराइल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर कई हवाई हमले किए। इस दौरान इजरायल ने हिजबुल्लाह को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह ने ही मोहम्मद अफीफ की मौत होने की पुष्टि की है।
बता दें कि अफीफ ने हिजबुल्लाह के लिए कई बार प्रेस कांफ्रेस की है, जिसमें इजरायली बमबारी को लेकर जानकारी दी गई है। अफीफ ने कई सालों तक हिजबुल्लाह के अल मनार टीवी स्टेशन का प्रबंधन भी किया है। वहीं आईडीएफ ने एक बयान में कहा, अफीफ ने “हिजबुल्लाह के सैन्य अभियानों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला” और इजराइल पर किए गए हिजबुल्लाह के हमलों को ग्लोरिफाई किया और उकसाया।”
हिजबुल्लाह ने मुख्य प्रवक्ता की मौत के बाद कहा, जिस इमारत में अफीफ को निशाना बनाया गया, उसमें सीरियाई बाथ पार्टी का कार्यालय था। साथ ही उन्होंने कहा, आईडीएफ ने हमले से पहले कोई चितावनी नहीं दी थी। इजराइल ने बिना कोई चेतावनी दिए यह हमला किया क्योंकि यह एक हत्या थी और हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया था।
बता दें कि रविवार 17 नवंबर 2024 को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर फ्लेयर्स फेंके गए। इसको लेकर 3 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शनिवार 16 नवंबर 2024 को भी पीएम के घर पर 2 फ्लेयर्स फेंके गए, जो सीधा घर के आंगन पर जा गिरे, हालांकि उस दिन पीएम और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था।





