ताज़ा खबरेंभारत

इंदौर : सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी तेज़ रफ़्तार कार, पार्टी करके लौट रहे 6 दोस्तों की मौके पर मौत, कार काट के निकाले शव

मध्यप्रदेश में सीधी हादसे के 7 दिन बाद अब इंदौर में भीषण सड़क हादसे ने सबका दिल दहला दिया है। दरअसल बीती रात इंदौर में तेज रफ्तार कार टैंकर में घुस गई है, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। टक्कर इतनी तेज़ थी की कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। अब सभी मृतकों का शव इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

रात करीब एक बजे हुआ हादसा।

ये हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास उस वक़्त हुआ जब सब पार्टी कर के घर लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। बता दे ये सब दोस्त देवास की तरफ से आ रहे थे। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि वे पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

किसी का हाथ तो किसी का सर हो गया था अलग।

जिस वक़्त ये दर्दनाक हादसा हुआ उस दौरान दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था।

ये भी पढ़े : उत्तरप्रदेश : झुलसी हालत में हाईवे किनारे खेत के पास मिली कॉलेज छात्रा, कॉलेज जानें के बाद से थी लापता

कार काट के निकला शव।

लसूड़िया पुलिस के एसआई नरसिंह पाल के मुताबिक कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी। इसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। इसमें कुल छह लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो दोस्तों की सांसें चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

जान गवाने वाले सभी लड़के 30 साल से कम के।

जान गंवाने वाले सभी दोस्त इंदौर के। इस घटना में जिन सब ने अपना दम तोडा है वो सब 30 साल से कम के है।

ऋषि (19), 129 भाग्यश्री कॉलोनी,
गोलू उर्फ सूरज (25), मालवीय नगर
छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23), मालवीय नगर
सोनू जाट (23), आदर्श मेघदूत नगर
सुमित (30), भाग्यश्री कॉलोनी
देव (28), 384/3 मालवीय नगर

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button