ताज़ा खबरेंराजनीति

‘इंडिया’ गठबंधन को लगा बड़ा झटका, ममता बनर्जी ने कहा- “कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं”

नई दिल्ली: आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को भारी झटका लगा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस के साथ उनका कोई संबंध नहीं और पंश्चिम बंगाल में वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी.

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई. मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं. हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे. मैं INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है…”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे. हमने जो प्रस्ताव दिए थे, उन्होंने सभी टुकरा दिए. मेरा प्रस्ताव नहीं माना इसलिए अब हम अकेले चुनाव लड़ेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की रैली हो रही है, उसे लेकर हमें सूचना नहीं दी, जबकि हम इंडिया गठबंधन में हैं.

 

इस बीच भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि गई भैंस पानी में. घमंडिया या झंडिया?. वहीं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को हराने के लिए ये लोग साथ आए थे. मगर घमंडिया गठबंधन में सबको पीएम बनना है. वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इनका निशाना भाजपा नहीं, कांग्रेस है. गठबंधन के नेताओं का दिल एक नहीं है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button