ताज़ा खबरेंमनोरंजन

आलिया भट्ट का पहला वीडियो सॉन्ग प्राडा हुआ रिलीज; ग्लैमरस अवतार में आईं नजर, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला म्यूजिक वीडियो प्राडा कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है. प्राडा सॉन्ग रिलीज के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इस वीडियो में आलिया ने पंजाबी गाने ‘लैमबरगिनी’ फेम ग्रुप द दूरबीन के साथ साझेदारी की है.

प्राडा गाने में आलिया भट्ट का फैशनेट ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है. दूरबीन के प्राडा गाने में आलिया एक डिमांडिंग गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आ रही हैं.

ALSO READ: पाकिस्तान की धमकियों पर बोले सेना प्रमुख, कहा एलओसी पर पाकिस्तान की हर हरकत का…

प्राडा गाना द दूरबीन और श्रेया शर्मा ने गाया है. गाने में आलिया ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. लुक के साथ आलिया के मूव्स गाने में चार चांद लगा रहे हैं. इस वीडियो को जैकी भगनानी के रिकॉर्ड लेबल जस्ट म्यूजिक ने प्रिसेंट किया है और गाने की कोरियोग्राफी बोस्को मार्टिस ने की है.

प्राडा गाने के बोल खुद द दूरबीन ने लिखे हैं और गाने को कंपोज भी खुद दूरबीन ने ही किया है.

बता दें कि रैपर दूरबीन इससे पहले पंजाबी सॉन्ग लैम्बर्मिनी से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं.

आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में आलिा के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म का लोगो रिलीज किया जा चुका है. इस समय आलिया अपने पिता महेश भट्ट के साथ ‘सड़क 2’ की शूटिंग कर रही हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button