ताज़ा खबरें

आबकारी नीति मामले में ED के समन पर BRS पार्टी MLC के. कविता ने की प्रेसवार्ता

आबकारी नीति मामले में ED के समन पर BRS पार्टी MLC के. कविता ने की प्रेसवार्ता

 

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का भी नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में बीते दिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस पार्टी की एमएलसी के. कविता को समन भेजा था। इससे पहले कविता ने ईडी दफ्तर में पेशी से पहले प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कविता ने गुरुवार दोपहर इस सिलसिले में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में भूख-हड़ताल के लिए हमने 2 मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। उन्होंने कहा कि हम महिला आरक्षण बिल को पारित करने की मांग को लेकर 10 मार्च को दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे। कल दिन भर हम धरना देने वाले थे लेकिन इससे पहले ही मुझे प्रवर्तन निदेशालय(ED) का नोटिस आया जिसमें 9 मार्च को मुझे बुलाया गया। हमने ED से 11 मार्च का समय मांगा यानि धरने के बाद का दिन।

हम ED के साथ हैं उनका समर्थन करते हैं। हम अगर तेलंगाना को देखें तो पिछले जून महीने से केंद्र सरकार लगातार एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही थी,वह इसलिए क्योंकि वहां चुनाव थे। इनकी यही आदत है जहां भी चुनाव है वहां मोदी से पहले ED पहुंच जाती है।

कविता ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के लिए मैडम सोनिया को सलाम करती हूं। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अनुरोध करती हूं कि वह महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करें।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button