ताज़ा खबरें

आप Voter ID Card को लेकर हैं परेशान… अब मिनटों में दूर होगी आपकी परेशानी, घर बैठे डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है. साथ ही 19 अप्रेल को पहले चरण के मतदान भी संपन्न हो गए हैं. अब हम सब तो यह जानते ही हैं कि वोटिंग के लिए आपके पास अपना वोटर आईडी कार्ड होना बेहद जरूरी है. क्योंकि वोटर कार्ड के न होने या गुम हो जाने पर वोट डालने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

 

ऐसे में अगर आप वोटर आइडी कार्ड को लेकर परेशान हैं. तो अब मिनटों में आपकी परेशानी दूर हो जाएगी. क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप घर बैठे ही अपने वोटर आइडी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

 

ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करते हैं?

सबसे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.eci.gov.in/  पर जाएं.

यहां ऊपर पर दिख रहे मेंन्यू सेक्शन पर क्लिक कर लें.

इसके बाद आपको डाउनलोड e-EPIC को सेलेक्ट कर लेना है.

अब आपकी स्क्रीन पर नया नया पेज खुलेगा जिसमें आपको कई तरह के ऑप्शन नजर आएंगे.

इस स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करते हुए आपको सर्विस सेक्शन में जाना है.

यहां  e-EPIC डाउनलोड पर क्लिक कर लें.

इसको बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या EPIC नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक कर लेना है.

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भरने के बाद वेरीफाई ऐंड लॉगइन पर क्लिक करें.

लॉगइन करने के बाद आपको EPIC नंबर के साथ स्टेट सेलेक्ट करना होगा और सर्च पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको डाउनलोड EPIC पर क्लिक करना है.

इसके साथ ही आपके फोन में पीडीएफ फॉर्मेट में डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button