ताज़ा खबरें

आदेश गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा दिया, MCD चुनाव में हुई करारी हार के चलते दिया इस्तीफ़ा

 आदेश गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा दिया, MCD चुनाव में हुई करारी हार के चलते दिया इस्तीफ़ा

 

दिल्ली की बीजेपी यूनिट से एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ दिल्ली में भाजपा पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने उनका रिजाइन स्वीकार कर लिया है। बता दें वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एमसीडी में हार को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज यानी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने इस्तीफा देकर एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि सात दिसंबर को दिल्ली के MCD चुनाव के नतीजे आए थे। एकीकृत नगर निगम के 250 वार्डों में से भाजपा 104 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। एमसीडी चुनाव में भाजपा आदेश गुप्ता के इलाके में भी सीटें नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद से दिल्ली भाजपा पर सवाल उठ रहे थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button