आईपीएल सुपर संडे में दिन का पहले मैच में CSK और RR की होगी भिड़ंत, तो दूसरे मुकाबले में DC का सामना करेगी RCB

आईपीएल सुपर संडे में दिन का पहले मैच में CSK और RR की होगी भिड़ंत, तो दूसरे मुकाबले में DC का सामना करेगी RCB
आईपीएल के सुपर संडे में आज खेले जाएंगे दिन में दो मुकाबले दिन का पहला मुकाबला CSK और RR के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा वहीं दिन का दूसरा मुकाबला DC और RCB के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
CSK बनाम RR
आईपीएल 2024 के 61 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाली स्थिति में है। सीएसके को उसके पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार मिली है। बता दें कि सीएसके इस सीजन में अब तक सिर्फ 6 मैचों में जीत हासिल कर पाई हैं जिसके चलते उसके अब 12 अंक हैं। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी हाल में 16 अंक जुटाने होंगे।
वहीं बात करें RR की तो राजस्थान की टीम के 16 अंक हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने की बिल्कुल करीब है। राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 11 मैच में 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान को पिछले दो मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मैच काफी रोमांचक साबित होगा।
दोनों टीमों की स्क़ॉड-
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, अरावली अवनीश, समीर रिजवी , मुकेश चौधरी, रिचर्ड ग्लीसन, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, आरएस हंगरगेकर, निशांत सिंधु, महेश तीक्षाना, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, केशव महाराज , टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।
DC बनाम RCB
आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। यदि आरसीबी इस मैच में हार जाती है तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी, बता दें कि इस सीजन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स जहां इस रेस से बाहर हो चुकी हैं।
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें आरसीबी और दिल्ली के बीच अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 18 बार बेंगलुरु की टीम जीतने में कामयाब हुई तो वहीं दिल्ली की टीम 11 मैचों को जीतने में सफल रही है। इसके अलावा एक मैच रद्द रहा था।
दोनों टीमों की स्क़ॉड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा





