IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2024: RCB और SRH की टीमों के बीच होगा मुकाबला, SRH की प्लेऑफ में जाने की है तैयारी

आईपीएल 2024: RCB और SRH की टीमों के बीच होगा मुकाबला, SRH की प्लेऑफ में जाने की है तैयारी

आईपीएल 2024 का 41वां मुकाबला आज यानी अप्रैल 25 को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सनराइसर्ज हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है। एक तरफ एसआरएच की टीम अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जाने की मजबूत दावेदार है, वहीं आरसीबी अपने आखिरी पड़ाव में हैं, लेकिन गुणा गणित के हिसाब से टीम अभी तक बाहर नहीं हुई है, ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। ​

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मैच खेले गए हैं। इसमें से 13 दफा एसआरएच ने बाजी मारी है, वहीं 10 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं। इससे तो हैदराबाद का पलड़ा कुछ भारी नजर आता है।  SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 मैच जीते हैं। वहीं बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए और चेज करते हुए 5-5 मैच में जीत दर्ज की है। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं और SRH ने 6 तो वहीं RCB ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। बात अगर राजीव गांधी स्टेडियम में  खेले गए मैचों की करें तो हैदराबाद ने 53 मैच खेले हैं और 33 में जीत दर्ज की है। 20 में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। वहीं RCB ने इस मैदान पर 11 मैच खेले और 3 ही जीते हैं।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन।

 इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, आकाश महाराज सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button