खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2024: GT और KKR के बीच होगी भिड़ंत, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा सामना

आईपीएल 2024: GT और KKR के बीच होगी भिड़ंत, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा सामना

 

आईपीएल 2024 का 61वां मैच आज यानी सोमवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। बता दें कि यह टूर्नामेंट का 61वां और दोनों टीमों का 13वां लीग मैच है।

जीटी ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें पांच में टीम को जीत हासिल हुई है, वहीं सात में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद टीम के 10 अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। वहीं बात अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर की करें तो वह प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी है और 18 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है। उसने 9 मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं।

गुजरात टाइटन्स वर्सेस केकेआर मैच शाम को साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे आएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

गुजरात: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, संदीप वारियर, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button