आंध्र प्रदेश: फार्मा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 17 लोगों की हुई मौत, 40 घायल, PMO ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान
आंध्र प्रदेश: फार्मा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 17 लोगों की हुई मौत, 40 घायल, PMO ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली के एक फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से करीब 17 की मौत हो गयी है जबकि 40 लोगों के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल अनकापल्ली के अचुतापुरम SEZ में एक कंपनी में विस्फोट हुआ था।
अनकापल्ली जिला कलेक्टर विजय कृष्णन ने बताया कि अनकापल्ली जिले के अचुतापुरम में एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर 2:15 बजे आग लगी थी। कृष्णन ने बताया, ‘कारखाने में दो शिफ्टों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर के भोजन के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। उन्होंने कहा कि विस्फोट बिजली से संबंधित होने का संदेह है।
आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम SEZ विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई: अनकापल्ली कलेक्टर विजय कृष्णन
कल अनकापल्ली के अचुतापुरम SEZ में एक कंपनी में विस्फोट हुआ। https://t.co/7kzdfgf64V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2024
वहीं इस मामले पर PMO की तरफ से एक्स पोस्ट पर करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया. पोस्ट में पीएम ने कहा, “अनकापल्ली में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”
Pained by the loss of lives due to a mishap at a factory in Anakapalle. Condolences to those who lost their near and dear ones. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakhs from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs.…
— PMO India (@PMOIndia) August 21, 2024
इंटरमीडिएट केमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) बनाने वाली कंपनी एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज ने अप्रैल 2019 में 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उत्पादन शुरू किया था। यह आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (APIIC) के मल्टी-प्रोडक्ट स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) के अचुतापुरम क्लस्टर में 40 एकड़ के परिसर में स्थित है।





