अलवर: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल मार्ग हुए बाधित

अलवर: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल मार्ग हुए बाधित
राजस्थान के अलवर में एक रेल हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रेवाड़ी जाने वाली एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे मथुरा ट्रैक पर पटरी से उतरकर पलट गए। जिसकी वजह से मथुरा-अलवर ट्रैक से जाने वाली गाड़ियां बाधित हो रही है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने जांच के साथ-साथ बचाव व राहत का कार्य शुरू कर दिया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के जान माल की खबर सामने नहीं आयी है।
#WATCH | Alwar: Visuals of a Goods train which derailed on Mathura-Alwar Railway Track. https://t.co/QUDZVwpBFF pic.twitter.com/GCUgItNfar
— ANI (@ANI) July 21, 2024
यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी। इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है। यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे की है। सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी।
जानकारी के मुताबिक अलवर शहर में मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे एक मालगाड़ी रेवाड़ी जाने के लिए निकली। यह गाड़ी थोड़ी चली थी कि इसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी वजह से मथुरा अलवर ट्रैक बाधित हो गया और जयपुर से अलवर के रास्ते मथुरा जाने वाली सभी गाड़ियों को या तो रद्द कर दिया गया, या फिर उन्हें दूसरे रूट से चलाया गया। रेलवे ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।





