ताज़ा खबरें

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 60 में से 46 तो वहीं सिक्किम में SDF को 32 में से मिली 31 सीटें

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 60 में से 46 तो वहीं सिक्किम में SDF को 32 में से मिली 31 सीटें

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य के विधानसभा नतीजे अब सामने आ चुकें हैं। नतीजों के मुताबिक 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के साथ यहाँ सरकार बनाई। भारतीय जनता पार्टी को यहाँ 60 में से 42 सीटें मिली। वहीं बात अगर 32 सीटों वाले सिक्किम राज्य की करें तो यहाँ सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीटें हांसिल की।  जबकि प्रतिद्वंदी एसडीएफ सिर्फ एक सीट जीत सकी।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राजभवन, इटानगर में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और पेमा खांडू और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक पद पर बने रहें।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। उधर सिक्किम में जनता ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ गोले के प्रति अपार स्नेह जताते हुए उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को 32 में से 31 सीटों पर जीत दिलाई। तमांग लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है कि तमांग भाजपा के पुराने सहयोगी हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह राजग के सहयोगी बने रहेंगे।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button