ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के काफिले से टकराई कार, आरोपी गिरफ्तार

विलमिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) के काफिले से जुड़े वाहन से रविवार को एक कार टकरा गई. ये दुर्घटना उस समय हुई, जब डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने कैंपेन मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे. इसके बाद जो बाइडेन और फस्ट लेडी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

 

प्रेस पूल रिपोर्ट के अनुसार, राष्‍ट्रपति बाइडेन से लगभग 40 मीटर (130 फीट) दूर पास के चौराहे पर खड़ी एक एसयूवी से एक सेडान के टकराने के कारण हुए जोरदार धमाके के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति बाइडेन को तुरंत कार में बिठाया और उन्हें विलमिंगटन शहर की इमारत से दूर ले जाया गया. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी एएफपी संवाददाता को बताया, “राष्ट्रपति और प्रथम महिला दोनों ठीक हैं.”

 

बताया जा रहा है कि मीडिया, कैंपेन सेंटर के बाहर फुटपाथ पर एकत्र हुए थे और दूर से बाइडेन से सवाल पूछना समाप्त ही किया था, जब उन्होंने दुर्घटना की आवाज सुनी. इसके बाद बाइडेन समेत सभी लोगों के चेहरे पर घबराहत साफ नजर आ रही थी. इसके बाद एजेंट हरकत में आ गए, उन्होंने डेलावेयर लाइसेंस प्लेट वाली सिल्वर कार को घेर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button