ताज़ा खबरें

अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर अडानी ग्रुप ने दिया जवाब, खारिज किए सभी आरोप

अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर अडानी ग्रुप ने दिया जवाब, खारिज किए सभी आरोप

अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर अडानी ग्रुप ने पहली प्रतिक्रिया दी है। ग्रुप ने अपने चेयरमैन गौतम अडानी और अडानी ग्रीन (Adani Green) के डायरेक्टर्स पर लगे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के सभी आरोपों को ख़ारिज किया है। अडानी ग्रुप ने बयान जारी करते हुए कहा कि अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनका खंडन किया जाता है।

बयान में आगे कहा गया कि जैसा कि अमेरिकी न्याय विभाग ने स्वयं कहा है। अभियोग में लगाए गए आरोप आरोप हैं और जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते, तब तक डिफेंडेंट्स को निर्दोष माना जाता है। सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे। अडानी समूह ने हमेशा अपने संचालन के सभी क्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और रेगुलेशन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाले संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि “अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है। अमेरिका में उन पर अभियोग लगाया गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अडानी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है…अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं…हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं…यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं…”

भाजपा ने LOP राहुल गांधी का दिया जवाब 

बीजेपी सांसद व प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ” राहुल जी ने आज बार-बार कहा कि मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। अडानी के पीछे मोदी जी खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता ग्लोबल स्तर पर समाप्त हो चुकी है। राहुल जी, मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्ठा और कोशिश कोई आप पहली बार नहीं कर रहे हैं। 2002 से मोदी जी की विश्वसनीयता को समाप्त करने की कोशिश आप, आपकी माताश्री और आपकी पार्टी लगातार कर रही है…हमारे देश से हजारों मील दूर दूसरे देश में आज सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) दिया जा रहा है। ये है मोदी जी की विश्वसनीयता… न ‘मौत के सौदागर’ से मोदी जी की विश्वसनीयता पर डेंट पड़ा और न ही ‘चौकीदार चोर है’ कहने से क्योंकि देश की जनता जानती है कि कौन विश्वसनीय है और किसकी विश्वसनीयता नहीं है…”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button